{"_id":"640151c368971ee1f202c9c4","slug":"an-unknown-vehicle-collided-with-a-tractor-trolley-full-of-devotees-in-panipat-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बच्ची समेत चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बच्ची समेत चार लोगों की मौत
Fri, 03 Mar 2023 12:24 PM IST
विजय पुंडीर
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:24 PM IST
सार
समालखा से पानीपत आते समय गांव झट्टीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से ट्रॉली को सीधा किया।
विज्ञापन
Panipat Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के समालखा स्थित श्री श्याम बाबा के दर्शन कर लौटे रहे श्रद्घालुओं में 11 साल की एक बच्ची की भी मौत हो गई है। इसके साथ हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। हादसे में चारु की मां भी घायल है। पुलिस ने चारों के शवों को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जीटी रोड पर समालखा व पानीपत के बीच झट्टीपुर गांव के बीच शुक्रवार तड़के हादस हुआ था। इसमें मौके पर ही गांव उझा निवासी सुदेश, कमलेश और सावित्री की मौत हो गई थी, जबकि 15 श्रद्घालु घायल थे। घायलों को जीटी रोड सिवाह स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हादसे में घायल 11 साल की चारु की करीब 12 बजे मौत हो गई। उसकी मां पिंकी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु श्री श्याम बाबा के दर्शन कर चुलकाना धाम से वापस अपने घरों की तरफ जा रहे थे। वह सब एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। समालखा से पानीपत आते समय गांव झट्टीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से ट्रॉली को सीधा किया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है।
तीन दिवसीय महोत्सव गुरुवार को हुआ शुरू
चुलकाना स्थिति श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय फागुन महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ है। पानीपत समेत प्रदेश और देश भर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुछ श्रद्धालु पैदल तो कुछ अपने वाहनो में बाबा के दर्शन करने को आ रहे। शुक्रवार को भी पानीपत से श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जीटी रोड गोहाना मोड से सुबह पांच बजे शुरू की गई।