फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   An attempt was made to crush the police team with a canter, the soldier injured

चेकिंग के लिए कैंटर चालक को रुकने का इशारा किया तो एएसआई को कुचले का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to crush the police team with a canter, the soldier injured
समालखा। गांव करहंस के मोड़ पर शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे एएसआई को एक कैंटर चालक ने कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने चेकिंग के लिए कैंटर चालक को रुकने का इशारा किया था। नशे में धुत कैंटर चालक ने एएसआई को कुचलने का प्रयास किया फिर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को पकड़ लिया। उसने पुलिस के साथ मारपीट भी की। आरोपी चालक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह समालखा थाने में बतौर एएसआई कार्यरत हैं। शुक्रवार को साथी कर्मी एएसआई धर्मपाल और चालक सिपाही दीपक के साथ करहंस मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गांव करहंस की सर्विस लेन में गलत साइड से आ रहे एक कैंटर चालक को उन्होंने रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कैंटर की रफ्तार तेज करते हुए उन्हें कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने सड़क किनारे कूदकर जान बचाई। कैंटर चालक ने सीधे पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें सिपाही दीपक घायल हो गया। कैंटर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। वह नशे में धुत था। उसने उनके साथ मारपीट भी की। आरोपी चालक की पहचान मदीना बस्ती, रायकोट रोड, मलेर कोटला, जिला संगरूर, पंजाब निवासी जंगशेर के रूप में हुई। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed