{"_id":"68b603e4c8adf6910305dfb1","slug":"amrapali-express-arrived-with-a-delay-of-six-and-a-quarter-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1011-142951-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस सवा छह घंटे की देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस सवा छह घंटे की देरी से पहुंची
विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कटरा और जम्मू रेल मार्ग को बहाल कर दिया गया है। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन चार दिन बाद कटरा के लिए रवाना हुई। हालांकि यात्री अपेक्षाकृत कम रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में फिलहाल एक लाइन पर आने और जाने वाली ट्रेनों को निकाला जाएगा। दूसरी लाइन को ठीक करने के बाद बाकी ट्रेनों को भी सामान्य किया जाएगा।
जम्मू और कटरा में तेज बारिश और भूस्खलन के चलते इस मार्ग की ट्रेनों को 27 अगस्त को रोक दिया गया था। ऐसे में यात्रियों ने टिकट वापस करने शुरू कर दिए थे। रेलवे ने भी ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को टिकट का भुगतान वापस करना शुरू कर दिया था।
अब माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। ऐसे में उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दिल्ली से कटरा के लिए सोमवार को रवाना किया। इन ट्रेनों के शुरू होने पर माता के भक्तों ने दर्शनों के लिए फिर से जाना पड़ा। वहीं सोमवार को आम्रपाली एक्सप्रेस सवा छह घंटे की देरी से पहुंची। यात्री सुमन और राकेश ने बताया कि वह काफी समय से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, सचखंड एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची। वहीं नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटे, शान ए पंजाब पौने एक घंटे की देरी से पहुंची।
वर्जन :
कुछ ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण भी ट्रेनें प्रभावित हो रहीं हैं। चार दिनों से रद्द रहने के बाद ट्रेन संख्या 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 सितंबर से शुरू हो गई है।
- रमेश चंद्र, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन