फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amit and Sahil arrested in Satish murder case

सतीश हत्याकांड के आरोपी अमित और साहिल काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Amit and Sahil arrested in Satish murder case
मतलौडा। गांव कवी में दोस्तों के बीच राजीनामा कराने गए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव चिरसमी निवासी सतीश की हत्या के मामले में आरोपी गांव कवी निवासी अमित उर्फ मित्ता और साहिल को मतलौडा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। दोनों को मतलौडा बस स्टैंड से गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू बरामद करने की कोशिश होगी। मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। बाकी छह आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सतीश दोस्त साहिल और राजन बिहारी के बीच चले आ रहे झगड़े को शांत कराने गांव कवी आया था। उसे साहिल ने बुलाया था। बातचीत के दौरान हत्यारोपी अमित ने साहिल को गाली दे दी थी, जिसका सतीश ने विरोध किया था। इतने में अमित ने चाकू से सतीश पर कई वार किए थे। इसकी वजह से खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मतलौडा थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed