{"_id":"68c31f4bb27b330b12088caa","slug":"amid-the-uproar-the-corporation-demolished-the-warehouses-of-40-shops-and-confiscated-the-goods-of-15-shops-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143576-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम ने हंगामे के बीच 40 दुकानों के तोड़े थड़े, 15 का सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम ने हंगामे के बीच 40 दुकानों के तोड़े थड़े, 15 का सामान किया जब्त
Fri, 12 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बाजार में अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची जेसीबी और मौजूद भीड़। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नगर निगम ने वीरवार काे एक बार फिर इंसार बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानदार जेसीबी के आगे आकर खड़े हो गए। थाना शहर से भारी पुलिसबल के बीच बाजार में 40 दुकानाें के थड़े ताेड़े और 15 दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। यह कार्रवाई थड़े और गली में सामान रखने वाले दुकानदारों पर की।
नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत और एटीपी दीपक राणा के नेतृत्व में टीम वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे टीम पहुंची। इंसार बाजार में लाल बत्ती चाैक से थड़े ताेड़ने की कार्रवाई शुरू हुई और इंसार बाजार, चाैड़ा बाजार चाैक, बाबा लालजी भाई मंदिर, इंसार बाजार, देवी मंदिर राेड व सुखदेव नगर मार्केट से हाेते हुए पुराना बस स्टैंड पर शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान कई जगह बाजार में दुकान संचालकों ने जमकर हंगामा किया। दुकानदार रमेश, दीपक और सुनील ने कहा कि नगर निगम तीन महीने से मनमर्जी चला रहा है। दुकानदारों को सामान दिखाने के लिए भी जगह नहीं दी जा रही है। अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। निगम जीटी रोड और मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने की बजाय बाजार में कार्रवाई कर रहा है। निगम ने थाना शहर से पुलिसबल बुलाया। इसके बाद एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्राली, करीब 15 कर्मचारी और 15 पुलिस कर्मचारी साथ रहे। दुकानों से काउंटर, बाेर्ड, सामान रखने के लिए बनाए गए लोहे के बैंच और अन्य सामान जब्त किया।
निगम ने कराई है वीडियोग्राफी
एटीपी दीपक राणा ने बताया कि निगम ने बाजाराें में वीडियाेग्राफी कराई है। दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के बारे में चेताया था। बावजूद इसके दुकानाें के बाहर राेजाना सामान रखे जा रहे हैं। दुकानदार एक दूसरे को देखकर सामान और बाहर रखने लगे हैं। जेसीबी के आगे बैठकर प्रदर्शन करने वाले दुकानदाराें के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी। इनकी वीडियाेग्राफी कराई गई है।

बाजार में अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची जेसीबी और मौजूद भीड़। संवाद- फोटो : संवाद