फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alok is bringing laurels to the state in Karate

Panipat News: कराटे में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे आलोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Alok is bringing laurels to the state in Karate
पानीपत। इसराना के 16 वर्षीय आलोक कराटे खेल में सफलताएं हासिल कर रहे हैं। कम उम्र में ही आलोक ने जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका नाम रोशन कर रहे हैं। कराटे में जिला स्तर पर आलोक सात स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं, राज्य स्तर पर एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

आलोक के पिता बलराम इसराना में फल-चाट की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि मां कविता गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद माता-पिता ने कभी आलोक के सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। सीमित आमदनी में भी वह बेटे की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। आलोक वर्तमान में इसराना के सरकारी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले चार वर्षों से आलोक यूनाइटेड मार्शल आर्ट्स एकेडमी में कोच अंकित जागलान के मार्गदर्शन में कराटे प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच अंकित जागलान ने बताया कि आलोक में तकनीकी समझ के साथ-साथ असाधारण अनुशासन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक साधारण से परिवार से है इसके बावजूद भी आलोक ने संघर्ष से हिम्मत नहीं हारी। यदि आलोक को आगे भी इसी तरह का सहयोग और अवसर मिलता रहा, तो वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। आलोक ने बताया कि कराटे उनके लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और सपना है। उनका सपना है कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें और अपने माता-पिता का सपना पूरा करें। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन उनका हौसला उनसे कहीं बड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed