फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alleged rape of a Class 12 student; FIR registered against her mother and the mother's male friend under the POCSO Act.

Panipat News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मां और उसके पुरुष मित्र पर पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Alleged rape of a Class 12 student; FIR registered against her mother and the mother's male friend under the POCSO Act.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। 12वीं की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसकी मां के पुरुष मित्र ने मां की मिलीभगत से जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मामला थाना सदर क्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा का आरोप है कि दोनों ने किसी को बताने पर जान की धमकी भी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां के आरोपी के साथ अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर घर में विवाद रहता था। इसी कारण उसके पिता घर छोड़कर दूसरे गांव में उसकी दादी के पास रहने लगे। पिता की गैरमौजूदगी में आरोपी अक्सर घर आता-जाता था।
विज्ञापन

छात्रा के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को जन्मदिन मनाने के बहाने मां और उसका पुरुष मित्र उसे कार से कुरुक्षेत्र ले गए। रास्ते में दोनों ने शराब पी और ब्रह्मसरोवर के पास एक होटल में उसके साथ अवांछित हरकतें कीं। विरोध पर उसे धमकाया और अगले दिन पानीपत मार्केट में छोड़ा गया। उसने 8 अगस्त को कुरक्षेत्र विवि के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ देने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि 27 जनवरी की रात आरोपी घर आया और मां के साथ शराब पी। इसके बाद मां ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिसे पीते ही वह गहरी नींद में सो गई। अगले दिन उठने पर उसे अपने साथ हुए दुष्कर्म का पता चला। डर और सामाजिक लज्जा के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।


पिता को बताई आपबीती
छात्रा ने बताया कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दोबारा ऐसी हरकत करने की बात कही। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पिता को पूरी आपबीती बताई। उसने कहा कि शुरुआत में डर के कारण उसने केवल छेड़छाड़ की शिकायत दी थी, लेकिन अब दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की सच्चाई आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के बयान पर बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-गुलशन, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed