फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of mistreatment effort brother of former collector

पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई पर दुराचार के प्रयास का आरोप

Thu, 17 Jul 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Thu, 17 Jul 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस के एक पूर्व जिलाध्यक्ष के उद्यमी भाई पर प्रकाश नगर स्थित एक मकान में घुसकर मारपीट और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को शिकायत देकर नेता के उद्यमी भाई पर दुराचार के प्रयास के भी आरोप लगाए हैं। हंगामे और धक्का मुक्की के बीच महिला के मकान की चौखट भी टूट गई। थाना शहर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कांग्रेसी नेता प्रेम सचदेवा के भाई कालू सचदेवा और उसके पुत्र कर्ण सचदेवा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मामला बीती देर रात को शहर की तहसील कैंप स्थित प्रकाश नगर का है। आरोप है कि कांग्रेस के एक पूर्व जिलाध्यक्ष का भाई एक मकान में घुस गया और महिला के साथ मारपीट कर दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग वहां पर पहुंच गए और बीचबचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का बुधवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और मजिस्ट्रेट बयान दर्ज किए।

प्रकाश नगर निवासी महिला ने पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई पर दुराचार करने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि बीती रात को उक्त व्यक्ति उसके घर पर आया। उसने मेन गेट और दरवाजे बंद कर रखे थे।

आरोप है कि उसने उसके बच्चों के सामने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर पासपड़ोस के लोग वहां आ गए और उसने अपने बेटे को भी फोन कर बुला लिया। दोनों ने उसके लड़कों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वे उसकी एक्टिवा उठाकर ले गए, लेकिन बुधवार सुबह ही खड़ी कर गए

महिला ने बताया कि उसका पति उसकी फैक्टरी में काम करता था और वह उस पर गलत नजर रख रहा था। इस कारण उसने तीन साल पहले अपने पति को वहां से हटवा दिया और उसका पति दूसरी फैक्टरी में काम पर चला गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति उसी दिन से उसके साथ संबंध बनाने के प्रयास कर रहा है, लेकिन उसने उसको सफल नहीं होने दिया।

महिला का आरोप है कि उसकी सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद उसको थाने में ले गए। यहां पर रातभर शिकायत वापस लेने और समझौते के प्रयास चलते रहे। उसने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह भी एक व्यक्ति समझौते करवाने के लिए आया था और उसको पैसे देकर शांत रहने की कही थी। वह इस मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहती और वह उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाना चाहती है।

महिला ने कांग्रेसी नेता के उद्यमी भाई पर एक राशन कार्ड बनवाने की एवज में दो सौ रुपये लेने का भी आरोप लगाया। इसके बाद खाद्य और आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। उक्त महिला ने बताया कि वह करीब 15 राशन कार्ड बनवा चुकी है और हर राशन कार्ड पर दो सौ रुपये उक्त व्यक्ति को देती रही है।


तहसील कैप की एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने शिकायत देकर कालू सचदेवा और उसके बेटे कर्ण सचदेवा पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने सहित कई आरोप लगाए हैं। मेडिकल जांच कराकर महिला के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 354, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विपिन कादियान, प्रभारी थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed