{"_id":"62f2c80575727c5184401595","slug":"allegations-against-husband-mother-in-law-and-brother-in-law-panipat-news-knl1174458163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: महिला ने पति पर मारपीट, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और देवर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: महिला ने पति पर मारपीट, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और देवर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर मारपीट, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज, छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि जनवरी 2013 में उसकी शादी अजय के साथ हुई थी। शादी के बाद पति नशे में पड़ा गया। नशे की पूर्ति के लिए वह उस पर लगातार मायका से रुपए लेकर आने का दबाव बनाने लगा। अनेकों तरह की धमकियां देने लगा। उसके डर से वह अपने मायकेा से कई बार 50-50 हजार रुपये ले कर आ चुकी है। अब वह रुपये लाने से मना करती तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा और घर से बाहर निकाल देता था।
मजबूरी के चलते मायके पक्ष वाले रुपये का जुगाड़ कर देते थे, ताकि उनकी बेटी का घर न उजड़े। इन झगड़ों के संबंध में कई बार पंचायत भी हो चुकी। कुछ दिन ठीक रखने के बाद फिर से रुपए की मांग को लेकर मारपीट करने लगता था। बच्चों और अपने भविष्य को लेकर वह सब कुछ सहन करती रही। उसने ससुर जयभगवान, सास ओमी और देवर जितेंद्र को बताया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। देवर ने भी छेड़छाड़ की। सभी दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी।