{"_id":"683628b93074c057ee010cab","slug":"all-haryana-power-corporation-worker-union-demonstrated-panipat-news-c-244-1-pnp1006-137667-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पानीपत। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने सनौली रोड सब डिवीजन उपमंडल अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जितेंद्र वर्मा ने की व संचालन सचिव विनोद ने किया।
सब यूनिट प्रधान ने कहा कि उपमंडल अधिकारी कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए कर्मचारियों के बार-बार काम के आदेश बदल रही है। जिससे निगम का कार्य बाधित हो रहा है और कर्मचारी प्रताड़ित हो रहे हैं। यूनियन के राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी ने कहा कि उप मंडल अधिकारी विभाग को चूना लगा रही है। यूनियन मांग करती है कि उनके समय के सभी स्पेशल एस्टीमेट की जांच हो। जिससे भ्रष्टाचार उजागर हो सके। इसी कड़ी में एक एस्टीमेट नंबर एसपीएलपीसी 44/2025- 26 है। जिसमें उपभोक्ता को फायदा पहुंचाने के लिए दो सौ-सौ केवीए के ट्रांसफार्मर को मर्ज करके उसकी जगह पर एक दो सौ केवीए का ट्रांसफार्मर रखने का अस्टीमेट बनाया गया है।
यूनियन इसकी जांच की मांग करती है। अगर समय रहते उपमंडल अधिकारी ने कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो यूनियन इस आंदोलन को तेज करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में बलराम राणा, मेहर सिंह, कटार सिंह, प्रमोद शर्मा, दलेल शर्मा, मनोज कुमार, सुरेंद्र, सौरभ मौजूद रहे।