फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Akshit shines in the merit list, Rinku raises the prestige of daughters

Panipat News: मेधा सूची में चमके अक्षित, रिंकू ने बढ़ाया बेटियों का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Akshit shines in the merit list, Rinku raises the prestige of daughters
अच्छे अंक से परीक्षा में पास होने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं। संवाद
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए। इसमें जिले के होनहारों ने भी मेधा सूची में जगह बनाई है। समालखा के करहंस गांव के आशादीप आदर्श उच्च विद्यालय के अक्षित सहरावत और इसराना खंड के बुआना लाखू गांव स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रिंकू ने 496 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों डॉक्टर बनना चाहते हैं। इसके लिए परीक्षा के बाद से ही नीट की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



जिले में 14589 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 13968 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 531 विद्यार्थी कमतर रहे और 90 विद्यार्थी फेल हो गए। जिले का परीक्षा परिणाम 95.74 प्रतिशत रहा। इस प्रकार प्रदेश में जिला चौथे स्थान पर रहा। हालांकि इस बार 10वीं कक्षा का परिणाम गत वर्ष की तुलना में 1.5 प्रतिशत कम रहा।
विज्ञापन



पास प्रतिशत में भी बेटियां अव्वल
10वीं के परिणामों में बेटियों ने न केवल टॉपर में जगह बनाई, बल्कि पास प्रतिशत में भी लड़कियों का दबदबा रहा। प्रदेश के कुल 92.49 प्रतिशत परिणाम में परीक्षा में बैठीं छात्राओं का प्रतिशत 94.06 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.07 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते छह वर्षों का परिणाम एक नजर में-
वर्ष हरियाणा पानीपत
2024 95.22 97.24
2023 65.43 74.30
2022 73.18 82.92
2021 100 100
2020 64.52 64.12
2019 --- 57.39


वर्जन-
जिले में 10वीं कक्षा का परिणाम में 95.74 प्रतिशत रहा है। छात्र अक्षित और छात्रा रिंकू ने 496 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। यह सब शिक्षा विभाग और शिक्षकों की मेहनत और सकारात्मक योगदान का परिणाम है।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

अच्छे अंक से परीक्षा में पास होने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं। संवाद

अच्छे अंक से परीक्षा में पास होने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं। संवाद

अच्छे अंक से परीक्षा में पास होने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं। संवाद

अच्छे अंक से परीक्षा में पास होने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed