Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Akash is bringing glory to his district and state in Kho-Kho.

Panipat News: खो-खो में जिला-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे आकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Akash is bringing glory to his district and state in Kho-Kho.
आकाश। स्वयं - फोटो : File photo
पानीपत। जिले के आट्टा गांव के आकाश ने अपनी मेहनत और लगन से खो-खो में जिले से राज्य स्तर तक अपनी पहचान रहा हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी मेहनत को दिखाते हुए आकाश ने अब तक छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। आकाश ने 29 जनवरी 2024 को केरल में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया। हालांकि इसमें कोई पदक नहीं जीत पाए। 15 जनवरी 2024 को नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत ने उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी। आकाश लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) से एमए की पढ़ाई है, साथ-साथ अपनी प्रतियोगिताओं के लिए भी निरंतर मेहनत करते हैं। सुबह-शाम अपनी खो-खो अभ्यास करते हैं। आकाश के पिता सतीश कुमार दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) में चालक और मां मुकेश देवी गृहिणी हैं। माता-पिता का सपना है कि आकाश खो-खो में अपने गांव और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन


आकाश बलाना गांव में कोच गुलशन कुमार से कई वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। गुलशन कुमार ने बताया कि आकाश में एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है, इसके लिए आकाश पूरी मेहनत भी कर रहे हैं। अभ्यास के लिए कभी पीछे नहीं हटते हमेशा तैयार रहते हैं। रोजाना सुबह-शाम अपनी आगे की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। आकाश ने बताया कि उनका लक्ष्य भारतीय खो-खो टीम में चयन पाना है। उन्हें खो-खो में देश का नाम चमकाना है। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed