फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Agitated villagers staged a protest in Nawada Par village.

Panipat News: नवादा पार गांव में नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Agitated villagers staged a protest in Nawada Par village.
नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। नवादा पार गांव में चाचा-भतीजे जाबिर और आवेश की यमुना के गहरे कुंड में डूबकर हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
नाराज परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो नवादा पार और आसपास के गांवों के लोग मिलकर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों हाजी नवाब अली (नवादा पार), आलीम (पत्थरगढ़), जाहिद (नवादा पार), शाहरूख, कामिल, नाजम, अहसान और नवाब का आरोप है कि यह हादसा लापरवाही और अवैध खनन का नतीजा है। परिजनों के अनुसार, 5 जून को पत्थरगढ़ गांव के पास यमुना में जाबिर और आवेश की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनौली खुर्द थाना पुलिस ने मृतक जाबिर के पिता कामिल की शिकायत पर यूपी के गांव खुरगान में रेत खनन करने वाले ठेकेदार, खनन अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि परिजनों का आरोप है कि अब तक मुख्य ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि खुरगान क्षेत्र में यमुना तटबंध के अंदर जमीन से रेत खनन किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने सीमा से सटी पानीपत जिले की जमीन पर भी अवैध खनन किया। इस अवैध खनन के कारण यमुना में गहरे कुंड बन गए, जिनमें डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गई।


वर्जन
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए राजस्व विभाग से रिकॉर्ड मांगा गया है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या यूपी के ठेकेदार ने पानीपत जिले की जमीन से भी खनन किया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजय, थाना प्रभारी, सनौली खुर्द पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed