फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Agency representative quarrels with corporation employee on phone, audio goes viral

Panipat News: निगम कर्मचारी से फोन पर उलझे एजेंसी प्रतिनिधि, ऑडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Agency representative quarrels with corporation employee on phone, audio goes viral
पानीपत। बिजली निगम के फॉल्ट, मरम्मत और रखरखाव का काम करने वाली एजेंसी के अधिकारी और निगम के कर्मचारी की बातचीत की एक ऑडिया बिजली निगम कर्मचारियों के वाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रही है। जिसमें निगम कर्मी एजेंसी के अधिकारी से मैनपावर देने की बात कह रहा है। एजेंसी के कर्मचारी से बात भी करवा रहा है। इसमें एजेंसी अधिकारी निगम कर्मचारी से बोल रहा है कि अगर चार्जशीट होगी तो मेरे अकेले की नहीं तुम्हारी भी होगी। हम पर जुर्माना लग रहा है तो लगने दो। वहीं, एजेंसी का कर्मचारी बोल रहा है कि पिछले डेढ़ माह से वह जान जोखिम में डालकर काम कर रहा है। अगर कोई हादसा हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? इस ऑडियो के वायरल होने से निगम और एजेंसी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन



जाटल रोड 33 केवी सब स्टेशन लाइन बंद होने पर एरिया के एएलएम ने एजेंसी अधिकारी को फोन कर पूछा कि आपकी 33 केवी वाली टीम कहां है। जिस पर एजेंसी अधिकारी ने कहा कि सारे आदमी आपके पास ही हैं। एएलएम ने कहा कि उनके पास नहीं है, जो शिकायत केंद्र पर भेजे थे, केवल वही आदमी हैं। इस दौरान निगम कर्मचारी ने अपने साथ बैठे एजेंसी के कर्मचारी से एजेंसी अधिकारी की बात भी कराई। एजेंसी कर्मचारी ने कहा कि उन्हें पिछले डेढ़ माह से कोई आदमी नहीं मिला। वे अकेले ही सारे काम को देख रहे हैं। ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग तक अकेला करता हूं। कोई साथी कर्मचारी तक साथ नहीं होता। कल तो ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग करते हुए गर्मी में चक्कर आने की वजह से उपर से गिर भी गया होता। कई बार अधिकारियों से कहा कि लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं होता। अगर कल को कोई हादसा होता है तो उसका कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

इसके बाद निगम एएलएम से कंपनी अधिकारी फिर से बात करने लगता है। एएलएम कहता है कि हमें और आदमी में दो, ये तो आपको ही देने हैं। इस पर एजेंसी अधिकारी भड़क कर कहता है कि अगर सारी जिम्मेदारी मेरी है तो मैं ही सारे काम करूंगा। आप पीछे बैठ जाओ। अगर चार्जशीट मेरी होगी तो तुम्हारी भी होगी। पेनल्टी क्लॉज अगर हम पर लग रहे हैं तो लगने दो और बंद रहने दो। हम अपने आप करा लेंगे। उन्होंने एएलएम से कहा कि अगर मुझे परेशानी होगी तो आपको भी होगी। उन्होंने एएलएम से पूछा कि वर्क ऑर्डर में ये बात कहां लिखी है कि 33 केवी के लिए आदमी देने हैं। एएलएम ने कहा कि जिस दिन आपने बैठक की थी उस दिन आपने आदमी देने के लिए कहा था। एजेंसी प्रतिनिधि ने कहा कि मैंने तो आदमी दिए थे। जिसने उनको बदला उनसे पूछो। इसके बाद बहसबाजी ये कहकर समाप्त होती है कि इसे सेंटर वाले ही करवाएंगे। 3 मिनट 48 सेंकड की ये ऑडियो बिजली निगम के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed