{"_id":"68d9a1972fedb5552c0027c6","slug":"after-visiting-the-goddess-tie-the-thread-of-your-wish-on-the-peepal-tree-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144599-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देवी मां के दर्शन कर पीपल के वृक्ष पर बांधे मन्नत के धागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देवी मां के दर्शन कर पीपल के वृक्ष पर बांधे मन्नत के धागे
विज्ञापन
देवी मंदिर में दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन रविवार को माता के पूजन व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही सुबह से शाम तक लगी रही। प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में सुबह माता का फूलों से श्रृंगार कर मंगल आरती की गई।
मंदिर में सुबह भीड़ लगनी शुरू हुई जो दिनभर चलती रही। शाम को मंदिर में लंबी लाइन लगी रही। महिलाओं ने माता के दर्शन कर पीपल के वृक्ष पर मन्नत के धागे बांधे।मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि इस बार नवरात्र में एक उपवास बढ़ा है। इसलिए रविवार को नवरात्र के सातवें दिन छठा उपवास रहा।
मंदिर में सुबह सबसे पहले माता का स्नान कराया और ताजे फूलों से श्रृंगार कर मंगल आरती की। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। नवरात्र में मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शाम को मंदिर की महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। महिलाओं ने मंदिर में पीपल के वृक्ष पर मन्नत के धागे बांधे।