फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After trailing by six points, Buana Lakhu turned the tide to become the Haryana Circle Kabaddi champion.

Panipat News: छह अंकों से पिछड़ने के बाद बुआना लाखू ने पलटी बाजी, बना हरियाणा सर्कल कबड्डी चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
After trailing by six points, Buana Lakhu turned the tide to become the Haryana Circle Kabaddi champion.
कबड्डी की विजेता टीम सदस्य ट्राफी के साथ। संवाद
अंबाला में दयोरा को 15-6 से हराकर जीता एक लाख का इनाम, तीन खिलाड़ियों को मिले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इसराना। अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में बुआना लाखू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ने दयोरा को 15-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। छह अंकों से पिछड़ने के बाद बुआना लाखू ने यह बाजी पलट दी थी। इस जीत के साथ टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला।

टीम के सहायक कोच राजेश मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों ने केवल एक सीजन अभ्यास करने के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने प्रतियोगिता में पांच टीमों को हराकर पहली बार में ही खिताब जीत लिया। इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और सामूहिक खेल भावना को जाता है।
विज्ञापन


तीन खिलाड़ियों को मिले 11-11 हजार रुपये

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी बुआना लाखू के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बब्बू मान और विनय को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ रेडर चुना गया। दोनों को 11-11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वहीं, कुशल को सर्वश्रेष्ठ कैचर घोषित किया गया और उन्हें भी 11 हजार रुपये से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कोच संदीप ने बताया कि फाइनल मुकाबले में एक समय बुआना लाखू की टीम छह अंकों पर थी, जबकि दयोरा की टीम 11 अंक बनाकर आगे चल रही थी। ऐसे मुश्किल समय में विनय, डैनी, कुशल और बब्बू ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया और टीम को शानदार जीत दिलाई। टीम की इस उपलब्धि पर आगामी सात नवंबर को आयोजित होने वाले खेल मेले में खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed