फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   after trail,6000 auto on road, panipat, harayana

ट्रायल के बाद सड़क पर उतरे साढ़े छह हजार ऑटो

Wed, 18 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 18 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
 शहर में ओड ईवन फार्मूले के बाद शहर की सभी साढ़े छह हजार ऑटो सड़क पर उतर गई। ऑटो के सड़कों पर उतरने के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। शहर की सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चले।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को व्यवस्था संभालने के लिए पसीना बहाना पड़ा। शहरवासियों ने पुलिस अधिकारियों से शहर में ऑटो व मैक्सी कैब के लिए ओड इवन का फार्मूला लागू करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि शहर में ऑटो पर की गई ओड इवन फार्मूले की ट्रायल पूरी तरह कामयाब हुई थी।
विज्ञापन


प्रशासन को यह फार्मूले शहर में स्थाई तौर पर लागू कर देना चाहिए।
मंगलवार को ओड इवन फार्मूले के बाद शहर की साढ़े छह हजार ऑटो सड़कों पर उतर आई। ऑटो की कतारों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से बद से बदतर हो गई। शहर के संजय चौक, रेलवे रोड, लाल बत्ती व बस स्टैंड के पास जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासी बलबीर सिंह, सोमपाल, श्रीकृष्ण, जयकुमार, प्रवेश, आनंद, शिवकुमार, जगदीश व राजबीर ने कहा कि शहर में प्रशासन के द्वारा ऑटो के लिए ओड इवन फार्मूला लागू किया गया था।

ऑटो की यह ट्रायल पूरी तरह से सफल हुई थी। प्रशासन को ऑटो के साथ-साथ कारों व मैक्सी कैब पर भी ओड इवन फार्मूला लागू कर देना चाहिए। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ओड इवन से ही सुधर सकती है।



सोमवार को शहर में ओड इवन फार्मूले को लेकर ऑटो की ट्रायल ली गई थी। ट्रायल पूरी तरह कामयाब रही। शहरवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली है। आगामी दिनों में एक सप्ताह तक ट्रायल चलेगी उसके बाद शहर में स्थाई तौर पर ओड ईवन फार्मूला लागू कर दिया जाएगा।
आत्माराम, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed