फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the meter, the app is also smart, more than 18 information will be available on one click

Panipat News: मीटर के बाद ऐप भी स्मार्ट, एक क्लिक पर मिलेंगी 18 से अधिक जानकारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
After the meter, the app is also smart, more than 18 information will be available on one click
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने स्मार्ट मीटर चला रहे उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक नया ऐप शुरू किया है। यूएचबीवीएन स्मार्ट मीटर ऐप से उपभोक्ताओं को एक सॉफ्टवेयर में ही उनके स्मार्ट बिजली मीटर के तीन आखिरी बिल, उनके भुगतान, लोड, औसतन मासिक खपत, बकाया बिजली बिल इत्यादि सहित 18 से अधिक जानकारियां मिलेंगी। अब उपभोक्ता अपने मोबाइल से ही हाल की बिजली मीटर रीडिंग तक का पता लगा पाएंगे।
विज्ञापन

पानीपत सर्किल के अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिक्कारा ने बताया कि महकमे को डिजिटल बनाने और उपभोक्ताओं की परेशानियां दूर करने के लिए यूएचबीवीएन ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नया स्मार्ट ऐप लांच किया है। इस पर उपभोक्ता को उसकी अधिकतम डिमांड, आखिरी माह की खपत, वर्तमान महीने की औसत खपत का पता चलेगा। उपभोक्ता डैशबोर्ड से इस माह में अब तक हुई खपत और यूनिट को भी चेक कर सकता है। ऐप में उपभोक्ता को दैनिक बिजली खपत का डाटा भी मुहैया कराया जाएगा। इससे उपभोक्ता को रोजाना सुबह, दोपहर और शाम के समय इस्तेमाल होने वाली बिजली खपत का पता चलेगा।
विज्ञापन

ऐप पर उपभोग संबंधी एक ऑप्शन अलग से भी दिया गया है। इस पर उपभोक्ता सप्ताहिक, मासिक और सालभर इस्तेमाल की गई बिजली खपत का पता लगा सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ता इस जानकारी को ग्राफ के रूप में भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा अक्सर होता है कि बिजली बिल न आने के कारण उपभोक्ताओं को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उपभोक्ताओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए इस ऐप पर बिल हिस्ट्री का भी ऑप्शन है, जो उपभोक्ता को सीधे बिजली बिल डाउनलोड लिंक पर पहुंचा देता है।
ऐप पर उपभोक्ताओं के लिए मर्ज अकाउंट ऑप्शन है, जहां उपभोक्ता एक से अधिक बिजली बिल अकाउंट जोड़ सकते हैं। सिर्फ एक बार ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद उपभोक्ताओं को दूसरे खाते संबंधी जानकारी लेने के लिए दोबारा लॉग-इन और लॉग आउट नहीं करना पड़ेगा।

जिले में लगभग साढ़े तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं। फिलहाल शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी होने के कारण सिर्फ तीन डिवीजनों के लगभग 1.5 लाख उपभोक्ता इस ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इनमें पानीपत सिटी, सब-अर्बन और सनौली डिवीजन के उपभोक्ता शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed