फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After a stormy meeting, Ramesh became the head of the Grain Market Association

Panipat News: हंगामेदार बैठक के बाद रमेश बने अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
After a stormy meeting, Ramesh became the head of the Grain Market Association
समालखा। समालखा नई अनाज मंडी आढती एसोसिएशन के चुनाव जमकर हंगामा हुआ। करीब दो घंटे तक चली हंगामेदार बैठक के बाद एसोसिएशन फेस-2 के प्रधान पद के लिए आढती रमेश डिकाडला के नाम पर सहमति बनी। वह तीन साल के लिए प्रधान चुने गए।
विज्ञापन

रविवार को अनाज मंडी के शैड के नीचे आढतियों की बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रधान पद पर सहमति को लेकर काफी हंगामा हुआ। मौजूदा प्रधान मास्टर प्रेम सिंह व जाट धर्मार्थ सभा के जिला प्रधान सुभाष कुहाड़ के बीच जमकर नोक झोंक हुई। कुछ देर बाद मामला शांत होने पर जाट धर्मार्थ सभा के जिला प्रधान सुभाष कुहाड़ ने आढ़ती रमेश डिकाडला का नाम प्रधान पद के लिए अनुमोदन किया। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। इसके बाद रमेश डिकाडला को सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए प्रधान चुना गया ।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मास्टर प्रेम सिंह, जयपाल छौंककर, सतबीर पंडित पूर्व पार्षद जयपाल कुहाड़, प्रदीप ढांडा, संदीप छौंककर, देवेंद्र नेहरा , प्रवीन गर्ग , सतवीर गोयल संजय चौहान प्रताप अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed