फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After a day of rain the weather cleared, the temperature started rising again

Panipat News: एक दिन की बारिश के बाद मौसम हुआ साफ, तापमान फिर बढ़ने लगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
After a day of rain the weather cleared, the temperature started rising again
पानीपत। मौसम एक दिन की बारिश के बाद फिर साफ होने लगा है। इसके साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले पांच दिन तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने 29 जून को मानसून आने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर सवा 12 बजे तक करीब दो घंटे बारिश चली। जिससे तापमान एक साथ कम हो गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर आ गया था। इसे पहले तापमान 45 और 33 तक पहुंच गया था। शनिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बाद छाए रहे। दोपहर के समय मौसम धूप खिलने से तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। शाम के समय आसमान में हल्के बादल छाने और हवा चलने से उमस से भी कुछ राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री बढ़ौतरी हो सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पानीपत शहर में सबसे अधिक 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। मतलौडा में पांच व बापौली में दो एमएम बारिश हुई। समालखा व इसराना में शून्य बारिश दर्ज की गई। यानी यहां बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

किसानों ने धान रोपाई शुरू की
जिला में किसानों ने धान रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश से किसानों को काफी सहारा मिला है। किसान आठ घंटे लगातार बिजली चलने पर एक एकड़ खेत को तैयार कर लेता है। वे अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश आते ही धान रोपाई कार्य तेज करने की तैयारी में है। इसको लेकर कुछ खेत पहले से ही तैयार कर दिए हैं।


वर्जन :

धान रोपाई का समय आ गया है। किसानों को रोपाई कार्य समय पर करना चाहिए। फसलों में अनावश्यक कीटनाशक और खाद का प्रयोग न करें। इससे धरती के साथ लोगों की भी सेहत खराब होती है।
डॉ. आदित्य डबास, उप निदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed