फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After 25 days of marriage, the married woman came out of the house at three o'clock in the night, missing

शादी के 25 दिन बाद रात तीन बजे घर से निकली विवाहिता, लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
After 25 days of marriage, the married woman came out of the house at three o'clock in the night, missing
पानीपत। पानीपत में तीन अलग अलग मामलों में पत्नी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। एक पत्नी तो शादी के 25 दिन बाद ही घर से रात तीन बजे निकल गई। इसकी शिकायत पति ने पुलिस को दी है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सौदापुर निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी 25 दिन पहले शादी हुई थी। 21 जुलाई को उसकी पत्नी रात तीन बजे घर से चली गई, जिसका खुलासा सुबह हुआ। उसने पत्नी के मायके में फोन कर पूछताछ की तो वह पत्नी वहां भी नहीं पहुंची। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी की तलाश शुरू की। उधर, इसी गांव के युवक मोनू ने बताया कि 20 जुलाई की शाम चार बजे उसकी पत्नी संगीता घर से बिना किसी को बताए चली गई। वहीं न्यू रामपुरा कॉलोनी निवासी रमेश ने बताया कि उसने 18 जुलाई को सुबह पांच बजे अपनी पत्नी पिंकी और बेटा-बेटी को राजस्थान के अलवर के लिए पानीपत बस स्टैंड से बस में बैठाया था, लेकिन वह अब तक राजस्थान नहीं पहुंचे। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed