{"_id":"688d38064c5ca2aa4208c2b4","slug":"admissions-for-class-9th-to-12th-will-be-done-till-15th-panipat-news-c-244-1-sknl1016-141282-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नौवीं से 12वीं के दाखिले 15 तक होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नौवीं से 12वीं के दाखिले 15 तक होंगे
Sat, 02 Aug 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक अब 15 अगस्त तक दाखिले हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दाखिलों को लेकर शुक्रवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों के दाखिले के लिए तिथि फिर से बढ़ा कर 15 अगस्त तक कर दी है। निदेशालय ने प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि किन्हीं कारणों से अगर नौंवी से बारहवीं कक्षा तक का कोई विद्यार्थी स्कूल में दाखिला नहीं ले सका, उसको दाखिले से वंचित न रखा जाए। दाखिला लेने के लिए बच्चों के लगातार स्कूलों में पहुंचने पर विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अधीक्षक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्ती से निर्देशों के पालन करने का आदेश दिया है। संस्कृति मॉडल स्कूल दाखिलों को लेकर सीबीएसई के निर्देशों का पालन करेंगे। चूंकि, इनकी संबद्धता सीबीएसई के साथ है। इन पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश लागू नहीं होंगे।
पत्र के मुताबिक सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ संबंधित स्कूलों के मुखियाओं को निर्देशित करें। बता दें कि पहले दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक थी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अधीक्षक की ओर से जारी पत्र के अनुसार कक्षा नौवीं से 12वीं तक दाखिला के संबंध में निदेशालय को काफी प्रार्थना पत्र प्राप्त हो रहे हैं। इन पर निर्णय उपरांत कक्षा नौवीं से 12वीं तक दाखिला करने की तिथि को 15 अगस्त तक बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फेल विद्यार्थियों को दाखिला देने के पहले भी हुए थे निर्देश
इससे पहले भी शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों को दाखिले से मना न करने से संबंधी निर्देश जारी हुए थे। उस दौरान दाखिले से मना करने संबंधी शिकायतें निदेशालय तक पहुंची थी। तब निदेशालय ने डीईओ के साथ सभी राजकीय स्कूलों के मुखियाओं को पत्र लिख सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी कक्षा में फेल विद्यार्थी को दाखिले से न वंचित न रखा जाए। इससे ड्राप आउट बच्चों की संख्या बढ़ने की आशंका रहती है।
ड्राॅपआउट बच्चों के हाेने पर स्कूल मुखिया होंगे जिम्मेदार
निदेशालय की ओर से जारी पत्र में ये भी कहा गया था कि गांव व वार्ड में ड्राॅपआउट बच्चों के हाेने पर स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। साथ ही वो विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के पात्र भी होंगे।
वर्जन-
नौवीं से बारहवीं कक्षा में दाखिले से वंचित विद्यार्थी 15 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। इस बारे में स्कूल मुखियाओं को निर्देशित कर दिया गया है।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।