फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   admissions entrance test today

134ए के दाखिलों की प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 10 May 2014 06:10 PM IST
अमर उजाला पानीपत
अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 10 May 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
admissions entrance test today
पानीपत। निजी स्कूलों में 134ए के तहत प्रवेश परीक्षा शनिवार को होगी। इसके लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2272 बच्चे परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से 134ए के तहत शनिवार को जिले में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका नाम लर्निंग लेवल एसेसमेंट रखा गया है। इसके लिए शहर में दो केंद्र बनाए गए हैं। तीसरी से आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए राजकीय माडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड और नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में बनाया गया है। जहां पर जिले के 2272 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक परीक्षा की देखरेख करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रश्न पत्र और परीक्षा संबंधित सामग्री सौंप दी।
विज्ञापन

यह रहेगा परीक्षा का समय
तीसरी से पांचवीं कक्षा की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी और इसका समय सुबह 10 से साढ़े 11 बजे होगी। छठी से 12वीं कक्षा की परीक्षा दो घंटे की होगी और इसका समय प्रात: 10 से 12 बजे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
134ए के तहत लर्निंग लेवल एसेसमेंट शनिवार को लिया जाएगा। इसको लेकर शहर में दो केंद्र बनाए गए हैं और यहां पर जिले के 2272 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दोनों केंद्रों में परीक्षा से संबंधित सामग्री पहुंच गई है।
-जयभगवान खटक, कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed