फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Addicts attacked for stopping the dog from hitting the brick

कुत्ते को ईंट मारने से रोकने पर नशेड़ियों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Addicts attacked for stopping the dog from hitting the brick
न्यू सुखदेव नगर में कुत्ते को ईंट मारने से रोकने पर नशेड़ी युवकों ने तीन किशोरों पर हमला कर लिया। किशोर के पिता ने नशेड़ियों को समझने का प्रयास किया तो उन्हें भी ईंट मार दी। जान से मारने की धमकी देकर नसेड़ी युवक फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू सुखदेव नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि 31 अगस्त की रात करीब साढ़े 8 बजे वह गली में बैठे थे। इसी बीच बेटे पारू, पारस और पावन के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह सड़क पर गए तो नशेड़ी गोलू और 2 अन्य युवक बेटों के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बचाने का प्रयास किया तो गोलू ने उन्हें भी ईंट मार दी। दूसरे युवक ने सिर पर लाठी मार दी। इतना ही नहीं गोलू ने उनकी आंख में ईंट मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों फरार हो गए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गली के कुत्तों को ईंट मारने से रोका तो हुआ विवाद
पिता को बेटों ने बताया कि गोलू शराब के नशे में ईंट उठाकर गली के कुत्तों को मार रहा था। उन्होंने गोलू को ईंट मारने से मना किया तो वह गालीगलौज करने लगा। गोलू ने कहा कि कुत्ते ने उसे काटा है। जिसका वह बदला लेकर रहेगा। उन्होंने रोका, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed