फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Activists demonstrated sitting in the mud

Panipat News: कार्यकर्ताओं ने कीचड़ में बैठ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Activists demonstrated sitting in the mud
पानीपत। खस्ताहाल सनौली रोड बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता कीचड़ में बैठ गए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश चुघ और प्रदेश के संयुक्त सचिव सुखबीर सिंह मलिक की अगुवाई में कार्यकर्ता ग्रामीणों व दुकानदारों को साथ लेकर मार्बल मार्केट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार, सांसद और ग्रामीण विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राकेश चुघ और सुखबीर मलिक ने कहा कि सनौली रोड पिछले पांच-छह साल से उग्रा खेड़ी की मार्बल मार्केट के पास करीब पौने किलोमीटर के लंबाई में टूटी हुई है। इसके समाधान को लेकर आप व संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किए गए पर आज तक भी इसका कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले माह कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर आना शुरू होंगे। ऐसे में उन्हें यहां पर टूटी हुई सड़क से भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले भी कांवड़िये इसी टूटी और बदहाल रास्ते से आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
चंदे से ठीक कराई जाएगी सड़क
आप कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क का जुलाई के पहले सप्ताह तक समाधान नहीं किया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्वयंसेवी संगठनों, आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों से चंदा एकत्रित कर शिवरात्रि से पहले टूटी सड़क के गड्ढे भरवाएंगे। इस मौके पर उग्राखेड़ी के सरपंच पति सुधीर, रामनिवास, राजकुमार मुंडे, देवन सलूजा, दीपक बग्गा, मनमोहन सिंह, विकास तोमर, अर्जुन सिंह व नीलम प्रणामी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed