{"_id":"5d8e6f378ebc3e0164407b6c","slug":"action-panipat-news-knl65642190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के बदले रिश्वत लेने वाले 3 कर्मचारियों में से 2 सस्पेंड, तीसरे को नौकरी से निकाला, अब होगी विजिलेंस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के बदले रिश्वत लेने वाले 3 कर्मचारियों में से 2 सस्पेंड, तीसरे को नौकरी से निकाला, अब होगी विजिलेंस जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। ट्रांसफार्मर देने के नाम पर रिश्वत लेने वाले बिजली निगम के तीन कर्मचारियों पर शुक्रवार को निगम अधिकारियों की गाज गिरी है। इस प्रकरण में दो पक्के कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड को नौकरी से ही निकाल दिया गया है। इसके अलावा इनके भ्रष्टाचार की शिकायत निगम अधिकारियों ने विजिलेंस को दी है। समालखा डिविजन के पक्के कर्मचारी एलएम प्रवीण को निगम एसई पानीपत ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया है, जबकि पानीपत स्टोर के क्रेन चालक जयभगवान को एसई धूलकोट ने सस्पेंड किया है। वहीं स्टोर के सुरक्षा अधिकारी ने गेटमैन के तौर पर लगे होमगार्ड को नोकरी से निकाल दूसरे जवान की मांग की है।
बता दें कि गांव मनाना के एक किसान ने गली के लिए ट्रांसफार्मर लेना था। इस पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने उससे जगह-जगह पर रिश्वत की डिमांड की थी। इस रिश्वत के गोरखधंधे को किसान ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो के वायरल होने पर बिजली निगम के हंगमा मच गया। वहीं वायरल वीडियो का पता चलने के बाद भी बिजली निगम के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेकर मामले की जांच पड़ताल की।
रिश्वतखोरी के इस मामले में बिजली निगम की अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एक साथ तीन कर्मचारियों पर गाज गिरने से बिजली कार्यालय में हड़कंप मचा दिया है। वही अन्य निगम कर्मचारी एक दूसरे का नसीहत देने पर जुटे हैं।
विज्ञापन
रोहतक कार्यालय में लगानी होगी हाजिरी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत स्टोर में क्रेन चालक के तौर पर लगे जयभगवान ने क्रेन से ट्रांसफार्मर गाड़ी में लोड करवाने के लिए किसान से सौ रुपये लिए थे। इसकी वीडियो वायरल होने पर निगम एक्सईएन ने इसकी शिकायत धूलकोट एसई को की। शुक्रवार देर शाम को एसई धूलकोट ने क्रेन चालक को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान क्रेन चालक जयभगवान को रोहतक बिजली निगम कार्यालय में रोजाना अपनी हाजिरी लगानी होगी।
गृह सुरक्षा विभाग से मांगा दूसरा जवान
बिजली निगम कार्यालय के स्टोर गेट पर लगे होम गार्ड के जवान को सुरक्षा अधिकारी ने हटा दिया है। इसके लिए गृह सुरक्षा विभाग को पत्र लिखकर जवान की रिश्वतखोरी की बात कही गई है। इसके बाद उसे हटाने की सूचना के साथ दूसरे जवान की मांग भी की गई है।
विजिलेंस जांच के लिए लिखा पत्र
वायरल वीडियो के आधार पर एसई धूलकोट ने आरोपी क्रेन चालक को सस्पेंड किया है, वहीं गेटमैन को भी हटा दिया गया है। इनके खिलाफ विजिलेंस की जांच को लेकर पत्र भी लिखा गया है। किसी भी सूरत में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि एलएम प्रवीण को भी निगम एसई ने सस्पेंड कर दिया है।
एसके मक्कड़, एक्सईएन, स्टोर, बिजली निगम।