फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of providing pistol in Rocky murder case also arrested

रॉकी हत्याकांड में पिस्तौल मुहैया कराने का आरोपी भी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of providing pistol in Rocky murder case also arrested
समालखा। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
समालखा। चुलकाना के नीरज उर्फ रॉकी हत्याकांड के आरोपियों आशीष व सोनू का पिस्तौल मुहैया कराने वाले सिसवाली, सहारनपुर निवासी अंकुश पुत्र जनक को सीआईए टू ने चौटाला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया चुलकाना निवासी नीरज उर्फ रॉकी की हत्या के मामले में आरोपी आशीष उर्फ जाहरी व सोनू उर्फ काला निवासी चुलकाना को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने 4 जनवरी को सामलखा अड्डे से गिरफ्तार किया था। दोनो आरोपियो से 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की गई थी। आरोपियों ने वारदात में प्रयोग किया देसी पिस्तौल व गोलियां यूपी सहारनपुर के सिसवाली निवासी अंकुश पुत्र जनक से 20 हजार रुपये में खरीदने बारे स्वीकारा था। मंगलवार को आरोपी आशीष व सोनू की रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने आरोपी अंकुश चौटाला रोड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed