फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, death of four new born baby at panipat

पानीपतः एक साथ जन्म लेने वाले चारों बच्चों की मौत, अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 21 Apr 2020 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, death of four new born baby at panipat
नवजात बच्चे, जिनकी मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला ने तीन लड़कों और एक लड़की को एक साथ जन्म दिया था। जन्म लेने के आठ दिन में चारों की बच्चों की मौत हो गई। जिनमें दो बच्चों की 16 अप्रैल को मौत हो गई थी, वहीं अब 18 अप्रैल को बाकी दो बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के उपचार के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भोड़वाल माजरी निवासी काजल ने 12 अप्रैल की रात को पानीपत के मॉडल टाउन स्थित मल्होत्रा अस्पताल में एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। महिला की प्रीमेच्योर डिलिवरी थी, वहीं सभी बच्चों का वजन सामान्य बच्चों से काफी कम था। अस्पताल ने चारों बच्चों का वजन 800 ग्राम से एक किलोग्राम के बीच में बताया था।
विज्ञापन


इन बच्चों में से दो बच्चों की मौत 16 अप्रैल को एक घंटे के अंतराल के बीच हो गई थी। मरने वाले बच्चों में एक लड़की व एक लड़का शामिल था। परिजन दो बच्चों की मौत के सदमे से अभी तक बाहर भी नहीं निकले थे कि 18 अप्रैल को दो अन्य बच्चों ने दम तोड़ दिया। बच्चों की हालत गंभीर होने के चलते दोनों बच्चों को दिल्ली रेफर किया गया था, लेकिन बच्चों ने अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मां काजल भी पानीपत के प्रेम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल हैं। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक काजल को अपने बच्चों की मौत का पता नहीं है। वहीं मल्होत्रा अस्पताल के डॉ. पुनीता मल्होत्रा ने बताया कि बच्चों का विकास नहीं हो पा रहा था। फेफड़ों और सांस लेने में बच्चों को परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed