{"_id":"62704652568fe25d5028a0b9","slug":"accused-of-kidnapping-a-student-and-robbing-20-thousand-panipat-news-knl1069017112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पैसे जमा कराने गए छात्र का अपहरण कर लूटे 20 हजार, बेहोश कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में पैसे जमा कराने गए छात्र का अपहरण कर लूटे 20 हजार, बेहोश कर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। संजय कॉलोनी से लालबत्ती चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा कराने गए छात्र ने दो लोगों पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। कहा कि बदमाश उससे 20 हजार रुपये लूटने के बाद बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल के पार्क में फेंक कर फरार हो गए। एक राहगीर ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने के बाद उसने पुलिस को सूचना की। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
संजय कॉलोनी निवासी दुशाल पुत्र रामेश्वर ने बताया कि उसने 12वीं की परीक्षा दी है। उसके पिता संजय कॉलोनी में चाट की रेहड़ी लगाते हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे मां सुमित्रा ने बैंक में जमा कराने के लिए उसे 20 हजार रुपये दिए थे। वह लालबत्ती चौक स्थित पीएनबी गया। बैंक में रकम जमा कराने के लिए फॉर्म भरा और लाइन में लग गया। उसी वक्त एक युवक आया और बातें करने लगा। युवक बातों में उलझाकर उसे बाहर ले आया। वहां एक युवक और मिला। वह कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और गिलास में पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। नशे की हालत में इतना सुना कि इसे किसी बस में बैठा देंगे। जब दोपहर दो बजे होश आया तो वह अस्पताल में था। उसके पास रुपये और बैंक की कॉपी नहीं थी। रामेश्वर ने बताया कि दुशाल को सिविल अस्पताल के पार्क में फेंका दिया गया था। एक व्यक्ति ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। राहगीर ने ही दुशाल से पूछकर उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल किशोर का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- सुनील कुमार, प्रभारी सिटी पुलिस थाना