फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of 11 lakh fraud arrested on the basis of lookout notice

Panipat News: लुकआउट नोटिस के आधार पर धरा गया 11 लाख ठगी का आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of 11 lakh fraud arrested on the basis of lookout notice
मतलौडा। उरलाना कलां गांव के मेजर सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को थाना मतलौडा पुलिस ने वीरवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमरिक सिंह निवासी तलवंडी सलेम जालंधर पंजाब के रूप में हुई। रिमांड पर दो दिन तक पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन




थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी का वर्ष 2023 में लुक आउट नोटिस जारी करवाया गया था। आरोपी अमरिक सिंह वीरवार को हॉलैंड से दिल्ली एयपोर्ट पर उतरा तो वहां लुक आउट नोटिस के आधार पर डिटेन किया गया। सूचना मिलने पर थाना मतलौडा पुलिस तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने सगे भाई आरोपी गुरप्रीत, सुरजीत व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारा। आरोपी के खिलाफ उरलाना खुर्द निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह के साथ भी इसी प्रकार 16 लाख रुपये की ठगी की वारदात में थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन



थाना मतलौडा पुलिस ने शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी अमरिक सिंह को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी गुरप्रीत व सुरजीत से ठगी की राशि में से बचे 1.70 लाख रुपये बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एसपी को दी थी मामले की शिकायत
थाना मतलौडा प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि उरलाना कला गांव के मेजर सिंह पुत्र संतोख सिंह ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को उनके कार्यालय में शिकायत देकर बताया था कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। जींद के गांव रोहड का बलिहार पुत्र गुरुचरण पास के गांव उरलाना खुर्द में रहता था। बलिहार ने उसको बताया कि उसके जानकार सुरजीत व अमरिक व उनका छोटा भाई निवासी तलवंडी सलेम जालंधर (पंजाब) पासपोर्ट बनवाकर वीजा लगवाते हैं। वह उसको आस्ट्रेलिया भेज देगा, जिसमें 5 लाख रुपये का खर्च आएगा। वहां जाकर उसकी डॉलर में मोटी कमाई होगी। उसने बलिहार की बातों पर विश्वास करते हुए हां कर दी। आरोपियों ने सात जनवरी 2023 तक कुल 15 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। मेजर सिंह ने बताया कि जिस पर उसने विश्वास किया, उन्होंने ही उसे धोखा दिया।




जांच में फर्जी मिला था वीजा
मेजर सिंह की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने आस्ट्रेलिया जाने का जो वीजा दिया, वह जांच में फर्जी मिला। इसके बाद आरोपियों ने 31 जनवरी को उसको आस्ट्रेलिया की बजाय कनाडा का वीजा दिया, वह भी फर्जी मिला। इसके बाद उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने 4 लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी कर 11 लाख रुपये हड़प लिए। मेजर सिंह की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed