फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused involved in the gang of making fake engine oil arrested

Panipat News: नकली इंजन ऑयल बनाने के गिरोह में शामिल आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Accused involved in the gang of making fake engine oil arrested
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में ब्रांडेड कंपनी का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बेचने के मामले में तीसरे आरोपी को रविवार देर शाम रोहतक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी आरोपी सगे भाई उमेश गर्ग व श्रीकांत गर्ग निवासी शास्त्री कॉलोनी की निशानदेही पर की है।
विज्ञापन




सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी सुनील शहर में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान से 10 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से केस्ट्रॉल कंपनी की खाली बोतल खरीदता था। आरोपी उमेश व श्रीकांत को 15 रुपये प्रति बोतल बेचता था। थाना तहसील कैंप पुलिस ने बीते वीरवार को मिली शिकायत पर दबिश देकर उक्त गिरोह का भंडाफोड़ कर देशराज कॉलोनी में गोदाम से शास्त्री कॉलोनी निवासी दो सगे भाई आरोपी उमेश गर्ग व श्रीकांत गर्ग को गिरफ्तार किया था। उसके पास से नकली तेल की 632 बोतल मिली थी।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह करीब दो साल से नकली ऑयल बनाकर मार्केट में बेच रहे थे। जिस पर कंपनी के असल मार्का का प्रयोग किया जा रहा था। इनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। उसकी निशानदेही पर अब सुनील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed