फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for selling and buying stolen bikes, 10 bikes recovered

चोरी की बाइक बेचने और खरीदने का आरोपी गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for selling and buying stolen bikes, 10 bikes recovered
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
बाइक चोरी करने और चोरी की बाइक खरीदने के आरोपी को सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी रसलापुर निवासी महबूब से पूछताछ करने पर आरोपी ने गत 23 जुलाई को मनमोहन नगर में फैक्टरी के सामने से एक सप्लेंडर प्लस बाइक चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। इसके अलावा पानीपत में विभिन्न थाना क्षेत्र से गत दिनों अन्य 9 बाइक चोरी करने की वारदातों का खुलासा किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया आरोपी महबूब नशा करने का आदि है। नशे की लत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना आरंभ कर दिया था। आरोपी बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जो कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed