फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for house theft

Panipat News: मकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for house theft
पानीपत। निर्माणाधीन मकानों में तीन साल से चोरी की वारदात कर रहे आरोपी गौरव निवासी खटीक कॉलोनी को सीआईए-2 पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी 2023 से लगातार निर्माणाधीन मकानों में चोरी की वारदात कर रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने चोरी की 11 वारदातों का खुलासा किया। आरोपी के कब्जे से करीब सात किग्रा तांबे के तार भी बरामद किए गए हैं।
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने शनिवार को मीडिया से रूबरू होकर मामलों का पटाक्षेप किया। उन्होंने शनिवार को सीआईए-2 की टीम दोपहर करीब एक बजे खटीक बस्ती रेलवे लाइन के पास गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

उसी समय एक संदिग्ध युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। कट्टे की जांच की तो उसमें से करीब सात किग्रा. तांबे का तार मिला। शक होने पर पुलिस ने युवक ने पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान गौरव निवासी खटीक कॉलोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नौ मई की रात को सेक्टर-18 में एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की थी। जिसका मुकदमा थाना 13-17 में दर्ज किया गया था। इसके साथ ही आरोपी ने 10 अन्य वारदातों का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, 2023 में आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद जमानत पर आकर उसने चोरी करना शुरू कर दिया था। वह अकेले की चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से बिजली के उपकरण, तार व अन्य सामान चोरी करता था। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed