{"_id":"67478b8c008f5408be0d0fa6","slug":"accused-arrested-for-attacking-police-team-with-gandasa-panipat-news-c-244-1-pnp1006-128113-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस टीम पर गंडासा से हमला करने मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस टीम पर गंडासा से हमला करने मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इसराना। थाना इसराना पुलिस ने नौल्था डिडवाड़ी मोड़ पर गश्त कर रही ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गंडासी से हमला करने मामले में दूसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप निवासी नौल्था के रूप में हुई।
थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी संदीप की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी ने पुलिस के भय से मंगलवार को न्यायालय में आत्मसर्म्पण कर दिया। पुलिस टीम ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पहले अजय उर्फ शक्तिमान निवासी नौल्था को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त गंडास बरामद किया गया था।
प्रभारी विनोद ने बताया कि थाना इसराना में ईआरवी 541 पर तैनात ईएसआई सूबेराज ने शिकायत देकर बताया था कि 19 नवंबर की देर शाम वह सिपाही चालक भूपेंद्र के साथ गश्त के दौरान नौल्था में डिडवाड़ी मोड़ पर मौजूद था। उनके पास दो युवक आए। जिनमें से एक के हाथ में गंडास था। उन्होंने युवकों से पूछा क्या बात है। युवकों ने कहा उसके भाई को गोली मार दी है। यह कहकर दोनों युवक उनको अपनी दुकान पर ले गए। वहा पहुंचकर मामले की जांच की तो गोली चलने की बात झूठी निकली। दोनों युवकों ने शराब का सेवन किया हुआ था। उन्होंने झूठ बोलने का कारण पूछा तो दोनों लड़के तैश में आकर उनको गाली गलोच करने लगे और एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से उनके ऊपर गंडास से हमला कर दिया। गंडास ईआरवी के खिड़की के शीशे पर लगा और शीशा टूट गया। आरोपी उनके ऊपर दोबारा से प्रहार करने लगा तो उन्होंने गंडास पकड़ लिया। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भागने लगे। उनमें से एक आरोपी को उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया। दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान अजय उर्फ शक्तिमान पुत्र धर्मबीर निवासी नौल्था व भागने वाले अपने साथी आरोपी की पहचान संदीप पुत्र राममेहर निवासी नौल्था के रूप में बताई। थाना इसराना में ईएसआई सूबेराज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।