फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accusations of assaulting two youths

दो युवकों पर लगाए मारपीट करने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
accusations of assaulting two youths
गांव करहंस की महिला सरपंच के ससुर ने गांव के दो युवकों पर डंडों व लात घूसों से पिटाई करने का आरोप लगाया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। वही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गांव करहंस वासी सुल्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि मेरी पुत्रवधु गांव की मौजूदा सरपंच है। 14 अप्रैल को सरकार की हिदायतों के अनुसार गांव मे ठीकरी पहरे व नाके लगा रखे थे। वो व उसका पड़ोसी जितेंद्र सहरावत एक्टिवा पर सवार होकर आजाद के टयूबवैल के पास लगाए गए नाके पर जा रहे थे। उसने आरोप लगाया कि शाम करीब 5 बजे गांव के ही दो युवक आए और उसकी एक्टिवा के आगे बाइक लगाते हुए गाली गलौच करने लगे। जिनमे से एक ने हाथ में लिया हुआ डंडा उसकी दोनों बाजुओं पर मारा। जबकि दूसरे ने लात घूसे मारे। शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुचे तो दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सरपंच ससुर ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की। इस संबध मे जांच कर्मी एएसआई प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले मे सुल्तान की शिकायत पर प्रदीप व सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed