फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accountant died by consuming poison

Panipat News: अकाउंटेंट ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accountant died by consuming poison
सनौली। थाना बापौली के पास एक फैक्टरी के अकाउंटेंट का शव गांव बहरामपुर के खेतों में मिला। मृतक सोमवार को अपने गांव छाजपुर कलां से फैक्टरी में ड्यूटी करने के लिए गया था, लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की माता कृष्णा देवी की शिकायत पर सिवाय पोल्ट्री फीड, गोहाना रोड के संचालक नीरज और नवीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव छाजपुर कलां निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि उसका बेटा प्रदीप (30) गोहाना रोड पर एआर मित्तल अस्पताल के पास स्थित एक पोल्ट्री फीड कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता था। वहां पर कंपनी के मालिकों ने नीरज और नवीन ने उस पर 36 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने प्रदीप के खाते से कुछ नकद सहित करीब 14 लाख रुपये और 2-3 खाली चैक भी ले लिए। कृष्णा देवी ने बताया कि प्रदीप ने फीड मिल वालों के दबाव में ही कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। उन्होंने ही उसका जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस बारे में बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप की मां कृष्णा देवी की शिकायत पर नीरज व नवीन के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed