{"_id":"6a3d9c2e0fe8c0a0580ffdbc","slug":"accident-victims-to-receive-immediate-treatment-at-private-hospitals-deputy-commissioner-panipat-news-c-18-1-knl1004-936178-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में घायलों को निजी अस्पतालों में दिया जाएगा त्वरित उपचार : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में घायलों को निजी अस्पतालों में दिया जाएगा त्वरित उपचार : उपायुक्त
Fri, 26 Jun 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब निजी अस्पतालों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसा मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत लाभार्थियों को शीघ्र चिकित्सा एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा निजी अस्पतालों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए शुरुआती समय, जिसे ‘गोल्डन ऑवर’ कहा जाता है, अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में उपचार में किसी भी प्रकार की देरी कैसी भी स्थिति में स्वीकार न की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहत योजना मानव जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी पात्र व्यक्ति को उपचार या प्रशासनिक सहायता प्राप्त करने में कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।