{"_id":"56f8261f4f1c1b3d58f14f95","slug":"accident-panipat-police-one-died-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन का पीलिया देने जा रहे युवक की बग्गी के नीचे दबने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन का पीलिया देने जा रहे युवक की बग्गी के नीचे दबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझा रोड स्थित नलवा कॉलोनी के पास ट्रैक्टर का कुंडा टूटने से बहन का पीलिया देने जा रहे चार बहनों के इकलौते भाई मौत हो गई और युवक का मौसा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने मौसा के साथ अपनी बड़ी बहन का पीलिया देने के लिए साईं कॉलोनी जा रहा था। दोनों ने उझा रोड से ही साईं कॉलोनी के लिए ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट ली थी। हादसे का कारण ट्रैक्टर का कुंडा टूटने से बग्गी का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रविवार सुबह उझा रोड पर नलवा कॉलोनी के सामने गांव महराणा निवासी नरेंद्र कुमार (18) की बग्गी के नीचे दबने से मौत हो गई। नरेंद्र कुमार गत कई सालों से परिवार के साथ गुजरात में रह रहा था। नरेंद्र चार बहनों का इकलौता भाई था। नरेंद्र रविवार को अपने मौसा श्यामलाल के साथ अपनी बड़ी बहन निशा का पीलिया देने के लिए साईं कॉलोनी जा रहा था। निशा ने गत दिनों बच्चे को जन्म दिया था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। नरेंद्र व श्यामलाल ने रविवार सुबह साईं कॉलोनी में निशा के घर जाने के लिए ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट ली। ट्रैक्टर के पीछे दो बग्गियां जुड़ी हुई थी। नरेंद्र व श्यामलाल बग्गी में सामान रख बैठ गए। नलवा कॉलोनी के सामने अचानक ट्रैक्टर के कुंडा टूट गए। दोनों बग्गियां गड्ढों में अनियंत्रित होकर पलट गईं। बग्गियों के नीचे दबने से नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बग्गियों के नीचे से दोनों को निकाला। राहगीरों ने श्यामलाल को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में नरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
नलवा कॉलोनी के पास बग्गी के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। हादसा इत्तफाकिया हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजेश कुमार, प्रभारी, बलजीत नाका पुलिस चौकी।