फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident,death,panipat news,police

स्कूटी सवार दंपती को बस ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
accident,death,panipat news,police
पानीपत। जीटी रोड पर दिल्ली-चंडीगढ लेन पर सोमवार दोपहर होंडा शोरूम के सामने इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दंपती को रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। पत्नी के ऊपर से बस का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है। वे गीता कॉलोनी से सेक्टर 18 स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाने जा रहे थे। रास्ते में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गीता कॉलोनी निवासी राकेश गहलोत ने बताया कि उनकी रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वह सोमवार को अपनी पत्नी निशा (40) के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर सुबह करीब साढ़े 10 बजे सेक्टर 18 स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाने जा रहे थे। जीटी रोड पर होंडा शोरूम के सामने पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। वे सड़क किनारे गिरे, जबकि पत्नी सड़क पर। बस ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोपी बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल पति राकेश और मृतक निशा के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। निशा के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, पति राकेश गहलोत के सिर, आंख, बाजू आदि जगह पर गंभीर चोट आई, जिनकी हालत गंभीर है। दंपती के तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस को कब्जे में लेकर, कार्रवाई शुरू की
सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी बस चालक के खिलाफ महिला के पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से बस को भी कब्जे में ले लिया गया है, आगामी कार्रवाई जारी है।
- सुनीता, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed