फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident, crime, police

दो वाहनों की टक्कर के बाद किसानों की गाड़ी से टकराई कार, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
accident, crime, police
करनाल-दिल्ली लेन पर पीवीआर के सामने सोमवार रात आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। पानीपत की ओर से आ रही सन्नी गाड़ी ने आई-10 गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे आई-10 अनियंत्रित होकर पलट गई। तीन बार पलटने के बाद आई-10 साइड में चल रही किसान आंदोलनकारियों की गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। साथ ही घायल को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान एक घंटे से अधिक जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार विनीत निवासी कलंदर पीर सोमवार रात को करनाल से पानीपत लौट रहा था। उसके साथ दिपांशु और पीछे वाली सीट पर तुषार बैठा हुआ था। विनीत ने बताया कि पीवीआर के सामने पीछे से तेज रफ्तार सन्नी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी आई-10 कार अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा की ओर घूम गई और पलट गई। इस दौरान उनकी गाड़ी साथ में चल रही ईको स्पोर्टस गाड़ी से भी टकरा गई। ईको स्पोर्टस गाड़ी में सवार विरेंद्र सिंह निवासी, हरमीत सिंह, दिलेर सिंह व गुरविंद्र सिंह बाल बाल बच गए। ये सभी असंध से दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में सन्नी कार में सवार मॉडल टाउन का प्रापर्टी डीलर मंदीप भी घायल हो गया। वो यमुना एन्कलेव से अपने घर जा रहा था। हादसे में उसकी नाक की हड्डी टूट गई है। उसको निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed