{"_id":"56f6cb074f1c1b192df14e07","slug":"accident-accident-in-panipat-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, चाचा-भतीजी समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, चाचा-भतीजी समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला समालखा।
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर हलदाना बोर्डर के पास कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में चाचा-भतीजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और देर रात को जीटी रोड पर जाम भी लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को एक तरफ कर जीटी रोड को सुचारु किया। हादसे में तीन की मौत होने का समाचार मिलने पर परिवार में मातम छा गया। थाना समालखा पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।
हादसा शुक्रवार देर रात को जीटी रोड पर हलदान बोर्डर के पास हुआ। प्राप्त विवरण के अनुसार करनाल के हरिसिंहपुरा निवासी सतीश ड्राइवरी करता था। वह शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे सोनीपत के गांव बारौटा अपनी ससुराल से कार में भतीजी रीना व एक अन्य व्यक्ति कन्हैया के साथ वापस करनाल लौट रहा था। हलदाना बार्डर के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इसी समय सतीश की पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में सतीश व कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई व रीना गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को रोड से हटाते हुए यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के पश्चात पोस्टमार्टम करवाने के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।