{"_id":"628aa23bd8a09751d62bf806","slug":"absconding-after-stealing-the-vehicle-if-caught-he-attacked-himself-with-a-blade-panipat-news-knl1090669178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर की कार चोरी कर भागा चोर, पुलिस की मदद से 25 किलोमीटर दूर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर की कार चोरी कर भागा चोर, पुलिस की मदद से 25 किलोमीटर दूर पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चोर।
- फोटो : Panipat
पानीपत। अनाजमंडी से एक आरोपी ट्रांसपोर्टर की ब्रेजा गाड़ी चोरी कर फरार हो गया, लेकिन गाड़ी में लगे जीपीएस की मदद से चोर की लोकेशन ट्रेस कर पुलिसकर्मियों की मदद से उसे 25 किलोमीटर दूर गांव हल्दाना के पास से दबोचा गया। जाम में फंसे वाहन चोर ने ट्रांसपोर्टर और पुलिस को देख गाड़ी का शीशा बंद कर लिया और स्वयं के गर्दन और हाथ पर ब्लेड मारने लगा। तभी पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
सेक्टर छह निवासी राजकिशन ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। 21 मई को वह अनाज मंडी स्थित अपने ऑफिस में पहुंचा और उसने पहली मंजिल पर अपनी ब्रेजा गाड़ी की चाबी टांग दी। फिर नीचे पास के ही दुकानदार संग बैठ गया। तभी एक युवक ऊपर से चाबी लाकर उसके सामने ही गाड़ी चोरी कर ले गया। यह देख उसने 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। 112 की ईवीआर में तैनात पुलिसकर्मी देवेंद्र की मदद से उसने गाड़ी में लगे जीपीएस से चोर की लोकेशन ट्रेस की और गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान आरोपी चोर हल्दाना फ्लाईओवर के पास जाम में फंस गया, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले आरोपी ने पकड़े जाने के डर से पुलिस की गाड़ी में टक्कर भी मार दी और फिर खुद को ब्लेड से जख्मी करने लगा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आयुष पुत्र परवल निवासी लिबासपुर, बादली के रूप में बताई। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर सेक्टर-29 थाना पुलिस को सौंपा और उसके खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया : एसएचओ
गाड़ी चोरी कर भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेेेश किया गया और फिर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
मंजीत सिंह, प्रभारी सेक्टर 29 पुलिस थाना