फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   'AAP' will contest on election symbol, panchayat elections

चुनाव चिह्न पर आप लड़ेगी निकाय, पंचायत चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
'AAP' will contest on election symbol, panchayat elections
इसराना। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में पंचायती व निकायों के चुनाव को पार्टी चिह्न पर लड़ने का एलान कर दिया है। यह जानकारी पार्टी के जोन संयोजक अश्वनी दुल्हेड़ा ने रविवार को इसराना के छोटू राम किसान भवन में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में दी।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ते हालात व व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता दिल्ली मॉडल को पसंद कर रही है। प्रदेश में आप की सरकार लाने का मन बना चुकी है। सत्ता में बैठे लोगों का मकसद मात्र अपनी व अपने चहेतों की तिजोरियां भरना है। पार्टी प्रदेश में निकाय व पंचायत चुनाव अपनी पार्टी के चिह्न पर लड़ेगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा कि कानून वापसी से किसानों की जीत हुई है। किसानों की हकों की जंग में आम आदमी पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है। जोन संगठन मंत्री पवन हिंदुस्तानी ने कार्यकताओं को संगठन निर्माण के प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया। केंद्रीय पर्यवेक्षक अब्दुल रहीम ने कहा कि पार्टी से नए सदस्य जोड़ने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने की व संचालन हल्का अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य ने किया। बैठक में कृष्ण अग्रवाल, अनिल पांडे, अजय शर्मा, देवेन सलूजा, आजाद भालसी, सुरेश शर्मा, सतपाल इसराना, प्रदीप पूठर, विक्रम मांडी व राजकुमार चमराडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed