फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   aacused are not arrested

चार दिन के बाद भी रोहित के हत्यारोपी तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Mon, 18 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 18 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
रोहित उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी सिपाही सुनील को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक  हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी सिपाही सुनील से वारदात में इस्तेमाल उसके कपड़े भी बरामद किए है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस की कई टीमें हत्या के दूसरे आरोपी दीपक की तलाश में लगी हुई है। वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस दीपक तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं रोहित के परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन पुलिस ने रोहित उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी सिपाही सुनील को कोर्ट में पेश कर  न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने इससे पहले सुनील से रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल उसके कपड़े भी बरामद किए है। जो खून से सने हुए थे।

थाना मॉडल टाउन पुलिस खून से सने कपड़ों को कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश करेगी। वहीं पुलिस की कई टीमें रोहित की हत्या के दूसरे आरोपी दीपक की धरपकड़ करने मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीमें अभी तक दीपक की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है, जिसका परिणाम अभी तक सीफर ही रहा है।

वहीं मृतक रोहित के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोहित की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस दीपक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जबकि उनको भी दीपक से जान का खतरा बना हुआ है। विदित है कि 13 जनवरी की रात को गंगाराम कालोनी निवासी रोहित की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रोहित का शव कालू पीर कालोनी में पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। परिजनों के ब्यान पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने सिपाही सुनील और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने सिपाही सुनील को 14 जनवरी की रात को अनाज मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी सुनील ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी सुनाई थी।


रोहित उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी सिपाही सुनील को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सिपाही सुनील से रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल कपड़े भी बरामद किए गए थे। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी दीपक की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।
रामरत्न सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी मॉडल टाउन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed