फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A youth from Pasina was held hostage and beaten up in Rairkalan village

Panipat News: पसीना के युवक को रैरकलां गांव में बंधक बनाकर पीटा

Sat, 13 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A youth from Pasina was held hostage and beaten up in Rairkalan village
तीसरे दिन युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम, थाना सदर पुलिस ने हत्या की धारा में दर्ज किया केस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत/मतलौडा। रैलकलां गांव में लाठी डंडे और सूआ मारने से गंभीर पसीना गांव के युवक माेहित (21) की पीजीआई खानपुर में तीसरे दिन वीरवार काे दम तोड़ दिया। आरोप है कि मछली ठेकेदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा था। उनको जातिसूचक शब्द कहते हुए बेरहमी से पीटते रहे। वहीं उनके एक साथी का पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सदर पुलिस ने दस को नामजद कर हत्या समेत सात धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पसीना कलां गांव के अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बुआ राजरानी और बहन रबीना रैरकलां गांव में रहती हैं। उनका भाई माेहित (21) आठ सितंबर काे पड़ाेसी आशीष के साथ रैरकलां गया था। माेहित काे उसी दिन दस्त लग गए थे। वह रात करीब नौ बजे आशीष के साथ घूमने की बात कहकर चला गया। दाेनाें का काेई पता नहीं लगा। उन्होंने उनकी तलाश शुरू करदी। उनको 10 सितंबर काे पता चला कि माेहित खानपुर मेडिकल काॅलेज और आशीष का पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उनको माेहित ने बताया कि वे दोनों सड़क पर टहल रहे थे। इसी एम एक कार व कई मोटरसाइकिलों पर 20-25 युवक आए। उनके हाथ में लाठी-डंडे व बर्फ ताेड़ने वाले सूआ था। उन्हाेंने जातिसूचक शब्द कहे और घूमने का कारण पूछा। हरि नगर निवासी तलाब ठेकेदार सुरेश, उसके बेटा विक्की, बतरा काॅलाेनी के रिंकू, शक्ति नगर के जतिन, राजबीर, उसका बेटा उनको अपनी कार में खेताें में ले गए। उन्होंने दाेनाें के कपड़े निकाल दिए और रस्सी से बांध दिया। उन पर पर लाठी-डंडे, सूआ व अन्य धारदार हथियार से हमला किया। उनको बार-बार जातिसूचक शब्द कहते रहे। मोहित ने वीरवार काे इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया। वह चार बहन भाइयाें सबसे छाेटा था। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही शुक्रवार को पीजीआई खानपुर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को रेरकलां में दो युवकों की पिटाई करने और सूआ मारने की सूचना मिली थी। एक युवक मोहित की पीजीआई खानपुर में मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने इसमें 10 लोगों को नामजद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबीर, डीएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed