फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A Youngster died in a road accident.

Panipat News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
मतलौडा। अदियाना गांव में पास एक मोटरसाइकिल सवार ने ऑटो में आगे बैठे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया था। यहां तीन दिन चले इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर मतलौडा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस आरोपी मोटरसाइकिल सवार की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव निवासी घनश्याम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका बेटा मोहित (23) भी मजदूर था। वह अपने बेटे मोहित के साथ काम करने के लिए अदियाना गांव जा रहा था। उनको वार्ड 10 निवासी महेंद्र अपनी ऑटो में लेकर जा रहा था। मोहित ऑटो में आगे महेंद्र के पास बैठा था। अदियाना गांव के पास सामने आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने सीधी मोहित को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ऑटो में ही मोहित को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed