फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man who came disguised as a beggar raped a teenager

Panipat News: भिखारी बनकर आए युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A young man who came disguised as a beggar raped a teenager
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने भिखारी बनकर घर में घुसकर बहन के घर आई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को जान से मारने धमकी देकर फरार हो गया। जब किशोरी की बहन और जीजा घर पर पहुंचे तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद किशोरी की बहन ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी मोमिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी एक जिला के अंतर्गत एक गांव की एक महिला ने सेक्टर-29 औद्योगिक थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति के साथ सेक्टर-29 क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये पर रहती है। उसके एक साल का बच्चा है। जिसकी देखभाल के लिए उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन भी उन्हीं के साथ रहती है। 30 मई को वह और उसके पति काम पर चले गए थे। घर पर उसकी बहन थी। उसी समय एक व्यक्ति भिखारी बनकर उनके घर में घुसा। व्यक्ति पहले भी वहां आ चुका था और कई बार उन्होंने उसे पैसे भी दिए थे।
विज्ञापन

आरोपी किशोरी को अकेला पाकर कमरे में अंदर चला गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। जब पीड़िता की बहन और जीजा घर पर पहुंच तो घटना का पता चला। इसके बाद वह किशोरी को लेकर थाने में पहुुंचे। पुलिस ने तुरंत ही केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें आरोपी एक मोटरसाइकिल पर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत ही मोटरसाइकिल को ट्रेस कर लिया। इसके बाद आरोपी जालपाड़ गांव के मोमिन काे गिरफ्तार कर लिया है। -थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed