{"_id":"6903c17b973927503d08ee90","slug":"a-young-man-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-car-panipat-news-c-244-1-pnp1006-146324-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
Fri, 31 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
इसराना। नौल्था-बलाना रोड पर नौल्था की तरफ जा रहा स्कूटी सवार युवक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जयंत (18) वासी बलाना गांव किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर नौल्था गांव जा रहा था। बलाना व नौल्था गांव के बीच एक कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एनसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन