फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man returning home from duty was attacked with a needle

ड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर सुए से हमला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home from duty was attacked with a needle
पानीपत। छोटूराम चौक के पास ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक पर छह बदमाशों ने सुए से हमला कर दिया। शरीर पर करीब आठ से 10 वार किए गए। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ किला थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाली कॉलोनी के मनमोहन नगर में रहने वाले सोनू ने बताया कि वह कृष्णा गार्डन के पास फैक्टरी में काम करता है। वह फ्रेमलूम का मास्टर है। सोमवार रात ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह छोटूराम चौक पर पहुंचा तो वह ठोकर लगने के कारण आगे चल रहे कुछ युवकों से टकरा गया। इस पर युवक उसके साथ गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी मिलकर मारपीट करने लगे और बदला लेने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद वे 10-12 साथियों के साथ दोबारा आए और उस पर सुए से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सोनू ने बताया कि आरोपी उनके मोहल्ले के पीछे ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed