{"_id":"680d4b8cd3895b7684032c4a","slug":"a-young-man-made-an-objectionable-comment-on-social-media-causing-an-uproar-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135994-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक ने सोशल मीडिया पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक ने सोशल मीडिया पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा हंगामा
Sun, 27 Apr 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद असंध रोड स्थित एक सेलून संचालक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर काफी संख्या में लोगों ने युवक के सेलून पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को अपने साथ थाने ले गई। डीएसपी मुख्यालय भी थाने पर पहुंच गए। डीएसपी ने दोनों पक्षों से वार्ता की। आरोपी युवक द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मामला थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के हरिबाग काॅलोनी का है। बताया जा रहा है कि एक युवक का कॉलोनी में सेलून है। कॉलोनी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पोस्ट की थी। जिस पर सेलून संचालक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिस का युवक ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में सेलून पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला अलग-अलग समुदाय के बीच होने के कारण पुलिस में भी खलबली मच गई। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को थाने ले गए। दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और आरोपी युवक के मोबाइल फोन की जांच की। इसके बाद आरोपी युवक ने माफी मांग ली। जिस कारण मामला शांत हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। ब्यूरो
-- -- -- वर्जन
एक सेलून संचालक ने गाली से सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी कर दी थी। जिसे लेकर कुछ युवकों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। आरोपी ने माफी मांग ली। आपत्ति करने वाले युवकों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी। दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
-- -- -